मेदिनीनगर : पांच लाख का इनामी उग्रवादी गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मेदिनीनगर : पांच लाख रुपये का इनामी माओवादी सुरेंद्र यादव उर्फ सुकेश उर्फ बिंदेश्वर यादव को नौडीहा थाना क्षेत्र के मायापुर नासो गांव से गिरफ्तार कर लिया गया. वह भाकपा माओवादी का सबजोनल कमांडर है. सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर एसपी इंद्रजीत माहथा ने इसकी पुष्टि की. उन्होंने बताया कि सबजोनल कमांडर सुरेंद्र यादव को […]
विज्ञापन
मेदिनीनगर : पांच लाख रुपये का इनामी माओवादी सुरेंद्र यादव उर्फ सुकेश उर्फ बिंदेश्वर यादव को नौडीहा थाना क्षेत्र के मायापुर नासो गांव से गिरफ्तार कर लिया गया. वह भाकपा माओवादी का सबजोनल कमांडर है.
सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर एसपी इंद्रजीत माहथा ने इसकी पुष्टि की. उन्होंने बताया कि सबजोनल कमांडर सुरेंद्र यादव को उसके पैतृक गांव नौडीहा थाना क्षेत्र के मायापुर नासो गांव से गिरफ्तार किया गया. पुलिस को सूचना मिली थी कि सुरेंद्र अपने गांव आया है. इसी सूचना पर टीम का गठन किया गया था.
टीम ने मायापुर नासो गांव जानेवाली सड़कों की नाकेबंदी कर दी थी. रविवार शाम करीब 5:35 बजे मायापुर मोड़ के आगे एक व्यक्ति आता हुआ दिखायी दिया. पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा. इसके बाद जवानों ने उसे खदेड़कर पकड़ा. पकड़े जाने के बाद उसने अपना परिचय सुरेंद्र यादव के रूप में दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










