मेदिनीनगर : लाइसेंसी आर्म्स के दुरुपयोग के मामले में झारखंड नवनिर्माण मोर्चा के अध्यक्ष सहित छह गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लाइसेंसी आर्म्स के दुरुपयोग के मामले में रेहला थाना पुलिस ने झारखंड नवनिर्माण मोर्चा के अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है. एसपी इंद्रजीत माहथा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक वाहन पर कुछ हथियारबंद लोग घूम रहे हैं. इसी दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई […]
विज्ञापन
लाइसेंसी आर्म्स के दुरुपयोग के मामले में रेहला थाना पुलिस ने झारखंड नवनिर्माण मोर्चा के अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है. एसपी इंद्रजीत माहथा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक वाहन पर कुछ हथियारबंद लोग घूम रहे हैं.
इसी दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की. रेहला थाना के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान रात के करीब 11:45 बजे जांच में एक वाहन से चार हथियार व करीब 500 कारतूस बरामद की गयी. वाहन में सवार लोगों से जब हथियार का कागजात की मांग की गयी, तो वाहन पर सवार दो लोग ही अपना कागजात दिखा सके. अन्य हथियारों का कोई लाइसेंस नहीं दिखाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










