वृक्ष काट कर कभी आह न लें

मेदिनीनगर : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि यदि आसपास हरियाली होगी, तो इतना तय है कि वहां जो रहेंगे उनके घर भी खुशहाली रहेगी. क्योंकि वृक्ष केवल पर्यावरण के लिए नहीं, बल्कि मानव के जीवन पर भी सकारात्मक असर डालती है. भारत की सभ्यता व संस्कृति में वृक्षों को देव तुल्य […]
मेदिनीनगर : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि यदि आसपास हरियाली होगी, तो इतना तय है कि वहां जो रहेंगे उनके घर भी खुशहाली रहेगी. क्योंकि वृक्ष केवल पर्यावरण के लिए नहीं, बल्कि मानव के जीवन पर भी सकारात्मक असर डालती है. भारत की सभ्यता व संस्कृति में वृक्षों को देव तुल्य मानकर पूजा-अर्चना की जाती है. इसलिए इतिहास साक्षी है कि जिन लोगों ने वृक्ष काट कर इसका धंधा किया. उनका न तो वर्तमान सही रहा और न ही भविष्य ही सुधर पाया.
इसलिए व्यक्ति को यह प्रयास करना चाहिए वृक्ष काट कर आह न लें. क्योंकि हरे पौधे में जीव होता है और जो वृक्ष का आह लेंगे, उनका कभी भी भला नहीं होगा.जो लोग गलत तरीके से पेड़ काट कर व्यवसाय करते हैं, वह बर्बाद हो जाते है. वृक्ष रहेंगे, तो जीवन आबाद रहेगा और जो इसे बर्बाद कर खुद को आबाद रहना चाहते हैं, वह भ्रम में है. वह वृक्षों को बर्बाद कर कभी आबाद नहीं रह सकते. इसलिए इस विषय पर सोचने की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




