अभी भी इस पर सरकार गंभीर

मेदिनीनगर : पलामू सांसद वीडी राम ने कहा कि जपला सीमेंट फैक्ट्री के खुलने की संभावना क्षीण नही हुई है. फैक्ट्री खुले, इसके लिए सक्रियता के साथ प्रयास हो रहा है. जहां तक नीलामी का सवाल है, तो सिर्फ फैक्ट्री की मशीन नीलाम हुए है. जमीन अभी भी सरकार के पास है. उक्त भूमि पर […]
मेदिनीनगर : पलामू सांसद वीडी राम ने कहा कि जपला सीमेंट फैक्ट्री के खुलने की संभावना क्षीण नही हुई है. फैक्ट्री खुले, इसके लिए सक्रियता के साथ प्रयास हो रहा है. जहां तक नीलामी का सवाल है, तो सिर्फ फैक्ट्री की मशीन नीलाम हुए है. जमीन अभी भी सरकार के पास है. उक्त भूमि पर क्या हो सकता है, कौन सा उद्योग लग सकता है,
इस पर विचार किया जा रहा है. भविष्य में इसके सकारात्मक परिणाम निकलेंगे, इसलिए वह इस मसले को लेकर अभी भी आशावान है. सांसद श्री राम मंगलवार को अपने आवास पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे. कांफ्रेंस में उन्होंने पलामू संसदीय क्षेत्र में स्वीकृत हुई कई महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी.
कहा कि जनता की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया जा रहा है. जहां तक भूमि अधिग्रहण का मामला है, तो यह जनता के हित में है चूंकि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है. इसलिए वह अनर्गल बयानबाजी करने में जुटी है. मौके पर सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, ईश्वरी पांडेय, रमेश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










