ePaper

पलामू में मटखान की मिट्टी धंसने से दो नाबालिग बच्चियों की मौत

Updated at : 09 Apr 2018 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
पलामू में मटखान की मिट्टी धंसने से दो नाबालिग बच्चियों की मौत

प्रतिनिधि @ चैनपुर पलामू चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के बोड़ी पंचायत के वेलवाझोक टोला में दो नाबालिग लड़कियों 15 वर्षीय तशीरा खातून, पिता जहीर अंसारी और 15 वर्षीय बिगनी खातून, पिता नजर उद्दीन अंसारी की मौत मटखान की मिट्टी धंसने से हो गयी. जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे घर में लिपाई पुताई […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि @ चैनपुर पलामू

चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के बोड़ी पंचायत के वेलवाझोक टोला में दो नाबालिग लड़कियों 15 वर्षीय तशीरा खातून, पिता जहीर अंसारी और 15 वर्षीय बिगनी खातून, पिता नजर उद्दीन अंसारी की मौत मटखान की मिट्टी धंसने से हो गयी. जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे घर में लिपाई पुताई के लिए काली मिट्टी लाने के लिए गांव की चार पांच लड़कियों गांव से थोड़ी दूरी पर काली मिट्टी लाने मटखान गयी थीं.

बताया जा रहा है कि मटखान सुरंगनुमा हो गया था. मिट्टी खुदाई के दौरान ही मिट्टी धंस गयी जिसमें दो लड़कियां दब गयीं. अन्य लड़कियों द्वारा शोर मचाने के बाद गांव के लोग आकर दोनों लड़कियों को मिट्टी के अंदर से निकाला. जिसमें बिगनी खातून की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी तथा तसीरा खातून की मौत ईलाज के लिए ले जाने के क्रम में सलतुआ में हो गयी. घटना से पूरा गांव मर्माहत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola