झारखंड : धान खरीद में गड़बड़ी, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के धान की हो रही खरीद, पलामू के किसान परेशान

Updated:
विज्ञापन
झारखंड : धान खरीद में गड़बड़ी, छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के धान की हो रही खरीद, पलामू के किसान परेशान

चैनपुर : झारखंड के धान खरीद केंद्र में गड़बड़ी की शिकायत आयी है. पलामू जिले के किसानों की शिकायत है कि धान क्रय केंद्र पर कृषि पदाधिकारियों की मिलीभगत से छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश से धान लाने वाले व्यापारियों से खरीद की जा रही है. झारखंड के किसानों को अपने धान की सुरक्षा और रक्षा खुद […]

विज्ञापन

चैनपुर : झारखंड के धान खरीद केंद्र में गड़बड़ी की शिकायत आयी है. पलामू जिले के किसानों की शिकायत है कि धान क्रय केंद्र पर कृषि पदाधिकारियों की मिलीभगत से छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश से धान लाने वाले व्यापारियों से खरीद की जा रही है. झारखंड के किसानों को अपने धान की सुरक्षा और रक्षा खुद करनी पड़ रही है.

किसानों की इस शिकायत पर झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने चेतावनी दी है कि 24 घंटे के अंदर किसानों के धान की खरीद शुरू नहीं हुई, तो पलामू के प्रमंडलीय आयुक्त व उपायुक्त के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें : अब धान खरीद का नहीं बढ़ेगा समय

उन्होंने कहा कि किसानों के धान क्रय नहीं होने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. श्री त्रिपाठी चैनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित धान क्रय केंद्र के पास किसानों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आज के किसानों को दंश झेलना पड़ रहा है.

पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि धान की खरीद में पैसे की उगाही हो रही है. किसान दयाशंकर तिवारी, श्यामसुंदर चौधरी, सिकंदर चौरसिया, सच्चिदानंद तिवारी, यमुना महतो, कामेश्वर तिवारी, देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि उन्हें एक सप्ताह पहले फोन पर मैसेज आया कि वे आकर धान बेच लें. धान लेकरपहुंचे,तो उनकीधानकी खरीद नहीं की गयी.

इसे भी पढ़ें : संताल में धान खरीद की रफ्तार धीमी, मंत्री पांच मार्च से दौरे पर

धान खरीद केंद्र में उन व्यापारियों के धान खरीदे जा रहे थे, जो छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश से धान लाये थे. कृषि पदाधिकारियों की मिलीभगत से यह सब हो रहा है. किसानों ने बताया कि उन्हें अपने धान की सुरक्षा भी खुद करनी पड़ती है. अपनी ओर से तिरपाल की व्यवस्था करनी पड़ी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola