ePaper

ग़लत इंजेक्शन से 10 वर्षीय बच्चे की मौत, ग्रामीणों का फूटा आक्रोश

Updated at : 15 Nov 2025 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
ग़लत इंजेक्शन से 10 वर्षीय बच्चे की मौत, ग्रामीणों का फूटा आक्रोश

सील होने के बावजूद संचालित हो रहा था क्लिनिक

विज्ञापन

सील होने के बावजूद संचालित हो रहा था क्लिनिक

आरोपी झोलाछाप चिकित्सक की गिरफ्तारी की मांग

प्रतिनिधि, पांकी

थाना क्षेत्र के नूरू पंचायत के मंझौली में बिरेंद्र सिंह के 10 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार की मौत इंजेक्शन लगाये जाने के बाद हो गयी. परिजनों का आरोप है कि झोलाछाप चिकित्सक इस्लाम अंसारी ने गलत इंजेक्शन लगाया, जिससे बच्चे की हालत बिगड़ गयी और उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गये और पांकी थाना गेट पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. वे आरोपी झोलाछाप चिकित्सक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लोगों को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पांकी थाना ले गयी. पांकी चिकित्सा प्रभारी महेंद्र प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर निश्चित रूप से कार्रवाई होगी.

तबीयत बिगड़ने पर क्लिनिक लाया गया था

तबीयत खराब होने पर आदर्श कुमार को लोहरसी रोड स्थित इस्लाम अंसारी के क्लिनिक में इलाज के लिए लाया गया था. इलाज के दौरान गलत इंजेक्शन लगाया गया, जिसके कुछ ही देर बाद बच्चे की मौत हो गयी. पांकी इंस्पेक्टर पूनम टोप्पो ने कहा कि आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जायेगी, जबकि थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषी चिकित्सक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

सील होने के बाद चल रहा था क्लिनिक

जिला प्रशासन ने पहले ही इस अवैध क्लिनिक को सील कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद इसे दोबारा संचालित किया जा रहा था. इस बात को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. उनका कहना है कि जब क्लिनिक सील था तो वह चालू कैसे हो गया. ग्रामीणों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola