जनता ने भरपूर समर्थन व आशीर्वाद दिया : अरुणा शंकर
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन

जनता ने भरपूर समर्थन व आशीर्वाद दिया : अरुणा शंकर
विज्ञापन
मेदिनीनगर. नगर निगम के भाजपा समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी अरुणा शंकर ने सोमवार को मताधिकार करने के बाद विभिन्न बूथों का भ्रमण किया. उन्होंने कहा कि जनता ने भरपूर समर्थन दिया है. उनके आशीर्वाद से भारी अंतर से जीत होगी. उन्होंने कहा कि 27 फरवरी को परिणाम आने के बाद स्पष्ट हो जायेगा कि जनता ने कितना प्यार व स्नेह दिया है. उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र के सभी वार्ड के कार्यकर्ता व समर्थकों ने जो रिपोर्ट दिया है वह काफी उत्साहजनक है. उन्होंने कहा कि पूर्व में जो कार्य किया गया था जनता ने उसका मजदूरी विश्वास मत के रूप में दिया है. श्रीमती शंकर ने कहा कि निगम क्षेत्र की जनता शांति व विकास को पंसद किया है. जिसका परिणाम है कि मतदाताओं ने खुलकर मेरे पक्ष में मतदान किया है. उन्होंने कहा कि महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला. सभी वर्ग के लोगों ने समर्थन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










