रथ यात्रा के दौरान चेन छिनतई में महिला गिरफ्तार

Published by : RAGHAV MISHRA Updated At : 29 Jun 2025 6:26 PM

विज्ञापन

रथ यात्रा के दौरान चेन छिनतई में महिला गिरफ्तार

विज्ञापन

पाकुड़. पाकुड़ नगर थाना पुलिस ने रथ यात्रा के दौरान चेन स्नैचिंग के मामले में हिरासत में ली गयी महिला को जेल भेज दिया है. महिला की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी मिता सिंह के रूप में हुई है. नगर थाना प्रभारी प्रयाग दास ने बताया कि चेन स्नैचिंग के मामले में महिला को भीड़ ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था. पुलिस ने महिला से पूछताछ की और उसके पास से एक चेन बरामद की है. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के फुटेज खंगाल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAGHAV MISHRA

लेखक के बारे में

By RAGHAV MISHRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola