पाकुड़ के दोमुहानी में एक ही रात दो ट्रांसफार्मर चोरी, पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप

Updated:
विज्ञापन

जानकारी देते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

पाकुड़िया के दोमुहानी गांव में अज्ञात चोरों ने दो ट्रांसफार्मर चोरी कर लिए, जिससे पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। ग्रामीण परेशान हैं और जांच की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

पाकुड़ थाना क्षेत्र की खकसा पंचायत अंतर्गत दोमुहानी गांव में शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने दो बिजली ट्रांसफार्मरों की चोरी कर ली. घटना के बाद गांव के दर्जनों घरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गयी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जानकारी के अनुसार, गांव के स्कूल के समीप स्थापित 16 केवीए का ट्रांसफार्मर तथा फुटबॉल मैदान के पास लगा 10 केवीए का ट्रांसफार्मर चोर खोलकर अपने साथ ले गए. शनिवार सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय मुखिया ब्रेंट्यूस हेंब्रम ने बताया कि रात में गांव के सभी लोग सो रहे थे. इसी दौरान अज्ञात चोरों ने सुनियोजित तरीके से दोनों ट्रांसफार्मरों को खोलकर चोरी कर लिया. घटना की सूचना संबंधित विभाग एवं प्रशासन को दे दी गयी है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा गांव में अविलंब नए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है. ट्रांसफार्मरों की चोरी से पूरे गांव में अंधेरा छा गया है. बिजली नहीं रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं लोगों को दैनिक कार्यों के साथ-साथ पेयजल और अन्य आवश्यक कार्यों में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola