डीपीएस पाकुड़ में पठन माह का समापन, 'पढ़ेगा भारत, बढ़ेगा भारत' का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन

रीडिंग अवेयरनेस रैली में शामिल विद्यार्थी

डीपीएस पाकुड़ में पठन माह का समापन हुआ। विद्यार्थियों ने रैली निकालकर 'पढ़ेगा भारत, बढ़ेगा भारत' का संदेश दिया और पुस्तकालय संस्कृति को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

संवाददाता, पाकुड़: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के निर्देशानुसार डीपीएस पाकुड़ में 19 जून से 18 जुलाई तक पी.एन. पनिक्कर राष्ट्रीय पठन एवं डिजिटल पठन माह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नियमित पठन की आदत विकसित करना, पुस्तकालय संस्कृति को बढ़ावा देना तथा आजीवन अध्ययन के प्रति रुचि उत्पन्न करना था. कार्यक्रम की शुरुआत भारत में पुस्तकालय आंदोलन के जनक माने जाने वाले पी.एन. पनिक्कर को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई. इस दौरान विद्यार्थियों को उनके जीवन, पुस्तकालय आंदोलन में योगदान और पढ़ने की संस्कृति पर आधारित प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई. साथ ही पुस्तकों और पुस्तकालय के महत्व की जानकारी दी गई. पठन माह के दौरान विद्यालय परिसर में रीडिंग अवेयरनेस रैली निकाली गई. विद्यार्थियों ने "रीड एंड ग्रो ", "पढ़ेगा भारत, बढ़ेगा भारत " और "पुस्तकें हैं सच्ची मित्र " जैसे नारों के माध्यम से समाज में पढ़ने की आदत विकसित करने का संदेश दिया. इसके अलावा पठन संकल्प, क्विज प्रतियोगिता, कविता वाचन, शब्दावली विकास तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया. विद्यालय के निदेशक अरुणेंद्र कुमार ने कहा कि पुस्तकें ज्ञान, संस्कार और व्यक्तित्व विकास का सबसे सशक्त माध्यम हैं. नियमित पठन विद्यार्थियों को आत्मविश्वासी, रचनात्मक और जागरूक नागरिक बनाता है. प्रधानाचार्य जे.के. शर्मा ने कहा कि पी.एन. पनिक्कर का जीवन ज्ञान के प्रसार और पुस्तकालय संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने की प्रेरणा देता है. उन्होंने विद्यार्थियों से प्रतिदिन पुस्तकालय का उपयोग कर अपने ज्ञान का विस्तार करने का आह्वान किया. कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने नियमित रूप से पुस्तकें पढ़ने, पुस्तकालय का सदुपयोग करने तथा समाज में पठन संस्कृति को बढ़ावा देने का संकल्प लिया. विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया.

आपके शहर में

विज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola