बिजली : 10 घंटे बिजली ठप रहने से ग्रामीण परेशान

हीरानंदनपुर पंचायत के तलवाडांगा गांव में करीब 10 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.
प्रतिनिधि, पाकुड़ उमस भरी गर्मी के बीच हीरानंदनपुर पंचायत के तलवाडांगा गांव में करीब 10 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. सबसे अधिक दिक्कत बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को हुई. बिजली नहीं रहने से पेयजल संकट उत्पन्न हो गया और लोगों का दैनिक कामकाज प्रभावित रहा. कई ग्रामीणों को पानी के लिए तालाब का सहारा लेना पड़ा. लंबे समय तक बिजली बाधित रहने से ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई. दोपहर करीब 3 बजे कुछ देर के लिए बिजली आयी, लेकिन लो वोल्टेज के कारण उपकरण नहीं चल सके. कनीय अभियंता आशीष पटेल ने बताया कि केबल जलने से समस्या हुई थी, जिसे ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










