द्रोणा किड्स स्कूल में मनाया गया वंदे मातरम स्मरणोत्सव

Updated:
विज्ञापन
द्रोणा किड्स स्कूल में मनाया गया वंदे मातरम स्मरणोत्सव

पाकुड़. राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को द्रोणा किड्स स्कूल में स्मरणोत्सव मनाया गया.

विज्ञापन

पाकुड़. राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे स्मरणोत्सव के तहत शुक्रवार को द्रोणा किड्स स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या अनिता मरांडी एवं शिक्षकों के वंदे मातरम के सामूहिक गायन से हुई. इसके बाद बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और भाषण प्रस्तुत किये. छात्र-छात्राओं के भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा विद्यालय परिसर गूंज उठा. विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा और स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक है. बच्चों को वंदे मातरम के इतिहास और इसके रचयिता बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय के योगदान के बारे में जानकारी दी गयी. मौके पर मिश्रा सोशल फाउंडेशन के अध्यक्ष नलिन मिश्रा, सचिव निरंजन मिश्रा, प्रिंसिपल अनिता मरांडी सहित शिक्षक शालू भगत, पूर्णिमा कुमारी, उमा त्रिवेदी, नेहा कुमारी, विजयेता सिंह और निक्की श्रीवास्तव मौजूद रहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola