डीसी ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन

आश्वस्त किया कि प्राप्त आवेदनों की जांच कर जल्द समाधान सुनिश्चित किया जायेगा.

विज्ञापन

पाकुड़. आम जनमानस की समस्याओं के समाधान व त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाया. इसमें जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने समस्याएं रखीं. उपायुक्त ने सभी आवेदकों की शिकायतें एक-एक कर सुनीं. आश्वस्त किया कि प्राप्त आवेदनों की जांच कर जल्द समाधान सुनिश्चित किया जायेगा. जनता दरबार में जमीन विवाद , बिजली आपूर्ति, सड़क निर्माण, नाला जल निकासी को लेकर आवेदन प्राप्त हुए. शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक मामले की भौतिक जांच कर जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola