ePaper

बाइक पलटने से दो युवक गंभीर रूप से जख्मी, रेफर

Updated at : 10 May 2025 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक पलटने से दो युवक गंभीर रूप से जख्मी, रेफर

पाकुड़िया. पाकुड़िया-महेशपुर पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क पर तलवा पावर हाउस के पास शुक्रवार की रात एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी.

विज्ञापन

पाकुड़िया. पाकुड़िया-महेशपुर पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क पर तलवा पावर हाउस के पास शुक्रवार की रात एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी. इससे चालक समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, बाइक से पोचैइबेड़ा निवासी चालक मुंसी टुडू (20) व फुलझींझरी गांव निवासी परिमल सोरेन (19) पोचैइबेड़ा से फुलझींझरी लौट रहे थे. इसी दौरान तलवा पावर हाउस के समीप तीखे मोड़ पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े. घटना की सूचना मिलते ही ड्यूटी में तैनात एएसआइ नीलनाथ सिंह मौके पर पहुंचे. पुलिस गश्ती वाहन से दोनों घायलों को सीएचसी पाकुड़िया पहुंचाया गया. चिकित्सक डॉ मंजर आलम ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया. बताया कि उन्हें सिर, पैर और पेट में गंभीर चोटें आई हैं. बेहतर इलाज के लिए दोनों को रेफर कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANU KUMAR DUTTA

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola