महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में दो स्टेडियम का होगा निर्माण

Updated at : 25 Jul 2025 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में दो स्टेडियम का होगा निर्माण

महेशपुर विधायक प्रो स्टीफन मरांडी की अनुशंसा पर दो स्टेडियम निर्माण की दिशा में कार्य तेज

विज्ञापन

पाकुड़िया. महेशपुर विधायक प्रो स्टीफन मरांडी की अनुशंसा पर महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में दो प्रखंड स्तरीय स्टेडियमों के निर्माण की प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है. खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से महेशपुर एवं पाकुड़िया प्रखंडों में स्टेडियम निर्माण की अनुशंसा विधायक द्वारा की गयी थी. पाकुड़ उपायुक्त के माध्यम से संबंधित भूमि विवरण और प्रस्ताव झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, रांची को भेज दिया गया है. विधायक प्रो स्टीफन मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, रोजगार, स्वावलंबन और शिक्षा के साथ-साथ खेल क्षेत्र को भी प्राथमिकता दे रही है. उन्होंने कहा कि महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जो संसाधनों की कमी के कारण अपनी प्रतिभा को निखार नहीं पाते. अपने क्षेत्र के भ्रमण के दौरान उन्होंने महसूस किया कि युवाओं एवं खिलाड़ियों की ओर से एक सर्वसुविधायुक्त प्रखंड स्तरीय स्टेडियम की मांग लगातार उठ रही थी. इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने निरंतर प्रयास किया और अब यह प्रयास सफल होने की दिशा में अग्रसर है. उन्होंने विश्वास जताया कि बहुत जल्द विभागीय स्वीकृति के बाद स्टेडियम निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola