साईं बाबा मंदिर में सिलाई, कटाई व बुनाई प्रशिक्षण शुरू

Updated at : 27 Jul 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
साईं बाबा मंदिर में सिलाई, कटाई व बुनाई प्रशिक्षण शुरू

पाकुड़. बैंक कॉलोनी स्थित साईं बाबा मंदिर में रविवार को श्री सत्य साईं स्किल डेवलेपमेंट के तहत निशुल्क सिलाई कटाई बुनाई की शुरुआत की गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़. श्री सत्य साईं सेवा समिति पाकुड़ की ओर से बैंक कॉलोनी स्थित साईं बाबा मंदिर में रविवार को श्री सत्य साईं स्किल डेवलेपमेंट के तहत निशुल्क सिलाई कटाई बुनाई की शुरुआत की गयी. इसमें कोई भी महिला निशुल्क सिलाई, कटाई, बुनाई सीख सकती है. प्रशिक्षण हर रविवार को शाम तीन बजे से दिया जायेगा. यह एक वर्षीय कार्यक्रम है. कोर्ष पूरा करने वाली महिलाओं को संस्था द्वारा प्रमाणपत्र एवं सिलाई किट प्रदान किया जायेगा. कार्यक्रम के शुभारंभ पर श्री सत्य साईं सेवा संगठन पाकुड़ के संयुक्त जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ठाकुर, कन्वीनर सुशांत दुबे, जिला महिला सेवा को-ऑर्डिनेटर सुष्मिता मंडल, जिला महिला आध्यात्मिक को-ऑर्डिनेटर आशा देवी, नंदनी कुमारी, बसंती दास, सविता देवी, साईं भक्त एवं सिलाई कटाई बुनाई सीखने वाली महिलाएं उपस्थित थी. वहीं इस मौके पर श्री सत्य साईं प्रेम थारू प्रोग्राम के तहत 12 फलदार पौधा लगाया गया. ज्ञात हो कि साईं मंदिर बैंक कॉलोनी में वर्षों से निशुल्क आयुष मेडिकल साप्ताहिक एवं श्री सत्य साईं बाल विकास कार्यक्रम चलाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola