योग भवन में 39 योग प्रशिक्षक को दिया गया प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
योग भवन में 39 योग प्रशिक्षक को दिया गया प्रशिक्षण

पाकुड़ नगर. प्रोजेक्ट जागृति बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम के तहत योग भवन में 39 योग प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया.

विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. प्रोजेक्ट जागृति बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम के तहत योग भवन में 39 योग प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया. डीसी मनीष कुमार, डीडीसी महेश कुमार संथालिया, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह एवं जिला आयुष पदाधिकारी डॉ विपिन चंद्र गुप्ता ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया. प्रशिक्षकों को योग के आसनों, योग शिक्षण की विधि एवं योग के लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. डीसी ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य योग को बढ़ावा देना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है. प्रशिक्षण शिविर मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में है, जिसका उद्देश्य योग के महत्व को घर-घर तक पहुंचाना है. डीसी ने योग प्रशिक्षकों के साथ पौधरोपण भी किया. उपायुक्त ने सभी प्रशिक्षकों को रेनकोट, छाता सहित आयुष योग किट प्रदान किया, जिसमें डायरी, पेन, मिल्टन बोतल, टी-शर्ट, जूट बैग, ब्लूटूथ स्पीकर, रजिस्टर, कॉफी मग एवं योग पुस्तिका शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola