ePaper

प्रशिक्षित दीदियों को स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए किया प्रोत्साहित

Updated at : 03 Oct 2024 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
प्रशिक्षित दीदियों को स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए किया प्रोत्साहित

उपायुक्त मनीष कुमार ने उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया के साथ ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

पाकुड़ नगर. उपायुक्त मनीष कुमार ने उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया के साथ ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण किया. संस्थान में वर्तमान में चल रहे बागबानी सखी प्रशिक्षण के प्रशिक्षणार्थियों से मुलाकात की. डीसी ने वहां प्रशिक्षित दीदियों से संवाद किया और उन्हें स्वरोजगार के महत्व को समझाते हुए इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने कहा कि आरसेटी अपने प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से पाकुड़ में स्वरोजगार के नये आयाम को छू रहा है. उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों के प्रयासों की सराहना की. कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं महिलाओं का आत्मविश्वास और उनकी मेहनत से बेरोजगारी कम करने में मदद मिलेगी. ये प्रशिक्षण ग्रामीण महिलाओं को घर में ही अपना रोजगार या उद्यम चलाने में काफी मददगार साबित हो सकता है. कहा कि महिलाएं अपनी दिनचर्या के साथ-साथ अपने हुनर एवं कौशल के बल पर छोटी-छोटी आर्थिक गतिविधियां या उद्यम चला सकती हैं. प्रशिक्षण प्राप्त कर मास्टर ट्रेनर बनें और गांव के लोगों को भी प्रशिक्षण दें. इसके बाद डीसी व डीडीसी ने आरसेटी प्रांगण में पौधरोपण किया. मंच का संचालन आरसेटी के वरिष्ठ संकाय अमित कुमार बर्धन ने किया. मौके पर विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, आरसेटी निदेशक राजेश कुमार, डीपीएम जेएसएलपीएस निशिकांत नीरज, एसएमपीओ पवन कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola