प्राक्कलन बोर्ड के बिना हो रहा सामुदायिक शौचालय निर्माण

Updated:
विज्ञापन
प्राक्कलन बोर्ड के बिना हो रहा सामुदायिक शौचालय निर्माण

हिरणपुर. प्रखंड क्षेत्र के डांगापाड़ा स्थित हटिया परिसर में सामुदायिक शौचालय का निर्माण प्राक्कलन बोर्ड लगाए बिना ही कराया जा रहा है.

विज्ञापन

हिरणपुर. प्रखंड क्षेत्र के डांगापाड़ा स्थित हटिया परिसर में सामुदायिक शौचालय का निर्माण प्राक्कलन बोर्ड लगाए बिना ही कराया जा रहा है. कार्यस्थल पर योजना से संबंधित कोई सूचना बोर्ड नहीं लगाए गये हैं. इस कारण स्थानीय लोगों को यह जानकारी नहीं मिल पा रही है कि योजना किस विभाग अथवा मद से स्वीकृत है. निर्माण पर कितनी राशि खर्च की जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि प्राक्कलन बोर्ड नहीं होने से निर्माण में पारदर्शिता प्रभावित होती है. संवेदक द्वारा मनमाने ढंग से कार्य किए जाने की आशंका बनी रहती है. स्थानीय लोगों के मुताबिक उक्त सामुदायिक शौचालय का निर्माण लाखों रुपये की लागत से कराया जा रहा है. आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की अनुपस्थिति में छत की ढलाई कराई गयी. वहीं निर्माण में मानकों की अनदेखी हो रही है. निम्न गुणवत्ता के सरिया के उपयोग की भी आशंका जताई जा रही है. इस संबंध में स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola