बंद घर में चोरों ने उड़ाये लाखों के जेवरात, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
बंद घर में चोरों ने उड़ाये लाखों के जेवरात, जांच में जुटी पुलिस

बंद घर में चोरों ने उड़ाये लाखों के जेवरात, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

प्रतिनिधि, महेशपुर: महेशपुर में इन दिनों चोरों का तांडव लगातार बढ़ता जा रहा है. यहां चोर-पुलिस के खेल में पुलिस पिछड़ती नजर आ रही है. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस को खुली चुनौती दे दी है. ताजा मामला महेशपुर थाना क्षेत्र के सोनारपाड़ा गांव का है, जहां बीते मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. पीड़ित अनारूल शेख ने बताया कि वह पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा के सुरेजबेड़ा गांव में दवा की दुकान चलाते हैं. बीते 2 मई को शाम 5 बजे वे अपने परिवार के साथ सुरेजबेड़ा स्थित घर चले गए थे. सोनारपाड़ा स्थित उनका घर बंद था और ताला लगा हुआ था. बुधवार सुबह 6 बजे उनके छोटे भाई की पत्नी, जो उसी घर के पास रहती हैं, ने फोन कर सूचना दी कि घर का ताला टूटा हुआ है. जब अनारूल शेख सुबह 9 बजे घर पहुंचे तो देखा कि मुख्य दरवाजे के दो ताले टूटे हुए थे. घर के अंदर जाने पर पता चला कि कमरे के दरवाजे का भी ताला टूटा था और सारा सामान बिखरा पड़ा था. कमरे में रखी लोहे की अलमारी का भी ताला तोड़ दिया गया था. चोरी हुए सामान में नकद ₹30,000, दो सोने की अंगूठियां, एक सोने का हार, तीन जोड़ी कान की बालियां, सोने की एक अंगूठी, तीन पीस नथनी, एक मांग टीका, घर में लगा सीसीटीवी कैमरे का हार्ड डिस्क और एक नया पैनासोनिक एयर कंडीशनर शामिल है. गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी इसी घर में चोरी की घटना हुई थी, जिसमें चोरों ने लाखों के जेवरात और नकदी चुरा ली थी. इस संबंध में अनारूल शेख ने स्थानीय महेशपुर थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है.चोरी हुए सामान में नकद ₹30,000, दो सोने की अंगूठियां, एक सोने का हार, तीन जोड़ी कान की बालियां, सोने की एक अंगूठी, तीन पीस नथनी, एक मांग टीका, घर में लगा सीसीटीवी कैमरे का हार्ड डिस्क और एक नया पैनासोनिक एयर कंडीशनर शामिल है. गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी इसी घर में चोरी की घटना हुई थी, जिसमें चोरों ने लाखों के जेवरात और नकदी चुरा ली थी. इस संबंध में अनारूल शेख ने स्थानीय महेशपुर थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola