पूजा पंडालों में रात 10 बजे बाद साउंड बजाने पर रहेगा प्रतिबंध

प्रखंड भर में सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर शुक्रवार को पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई
पाकुड़िया. प्रखंड भर में सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर शुक्रवार को पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने की. थाना प्रभारी ने कहा कि सरस्वती पूजा पंडाल में और प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे में पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा. रात 10 बजे के बाद पूजा पंडालों में किसी भी प्रकार का साउंड नहीं बजाना है. कहा कि सरस्वती पूजा में अशांति व्यवस्था फैलाने वालों पर एवं भड़काऊ व फुहड़ गाना बजाने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. पुलिस की असामाजिक तत्वों पर हमेशा नजर रहेगी. वहीं बैठक में विभिन्न गांव के पूजा पंडाल, विसर्जन स्थल, विसर्जन रूट को लेकर भी सभी गांवों से जानकारी प्राप्त की. बैठक में एएसआइ महादेव चौधरी, नील नाथ सिंह, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष इस्लाम मियां, दीपक साहा, मोहन चौबे, विकास भगत सहित पूजा कमेटी के सदस्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




