पेयजलापूर्ति योजना का पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, संवेदक पर लापरवाही का आरोप

Updated:
विज्ञापन
पेयजलापूर्ति योजना का पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, संवेदक पर लापरवाही का आरोप

पाकुड़िया. पीसीसी सड़क निर्माण के दौरान पेयजलापूर्ति का पाइपलाइन क्षति पहुंचाने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

पाकुड़िया. पीसीसी सड़क निर्माण के दौरान पेयजलापूर्ति का पाइपलाइन क्षति पहुंचाने का मामला सामने आया है. पेयजलापूर्ति के संवेदक नवल किशोर ने ग्रामीण कार्य प्रमंडल, पाकुड़ के संवेदक रवि कुमार के खिलाफ पाकुड़िया थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. जानकारी के अनुसार, डीएमएफटी के तहत पाकुड़िया बाजार पीडब्ल्यूडी रोड से रामसागर गुप्ता के घर होते हुए लाल मोहम्मद के घर तक 23,21,043 रुपये की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है. पेयजलापूर्ति के संवेदक नवल किशोर ने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार की लापरवाही से विभाग ने हाल ही में बिछाये गये पाइपलाइन तहस-नहस कर दिया है. बताया कि दिनेश गुप्ता के घर से लेकर रामसागर गुप्ता के घर तक बिछाए गए 120 मीटर पाइप उखाड़ दिया गया है, जिससे कई स्थानों पर पानी आपूर्ति ठप हो गया है. गांव के विद्यासागर गुप्ता, दिलीप गुप्ता, राजीव गुप्ता, दिलीप भगत और पप्पू गुप्ता ने भी ठेकेदार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पाइपलाइन को बिना समुचित देखभाल के नष्ट कर दिया गया है. इस कारण लोगों को भीषण गर्मी में पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है. गांव की मुखिया अनिता सोरेन ने इस विषय को गंभीर बताते हुए उपायुक्त से अविलंब हस्तक्षेप करने की मांग की है. विभाग के कनीय अभियंता ओम प्रकाश ने बताया कि ठेकेदार को एक सप्ताह पहले ही पाइपलाइन की मरम्मत का निर्देश दिया जा चुके है. इसे जल्द ही मरम्मत कर पानी आपूर्ति बहाल कर दिया जायेगा. पाकुड़िया थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola