विधायक ने मृतक के परिजन को दिया मदद का भरोसा

Updated:
विज्ञापन
विधायक ने मृतक के परिजन को दिया मदद का भरोसा

महेशपुर. झामुमो के प्रखंड सचिव जेम्स सुशील हेंब्रम के पिता दाऊद हेंब्रम के निधन पर महेशपुर विधायक प्रो स्टीफन मरांडी एवं झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने गहरा शोक व्यक्त किया है.

विज्ञापन

महेशपुर. झामुमो के प्रखंड सचिव जेम्स सुशील हेंब्रम के पिता दाऊद हेंब्रम के निधन पर महेशपुर विधायक प्रो स्टीफन मरांडी एवं झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने गहरा शोक व्यक्त किया है. विधायक व झामुमो नेत्री गुरुवार को शोक संतप्त परिवार से मिलने उनके पैतृक गांव (बिष्टुपुर) पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और परिजनों को ढांढस बंधाया. कहा कि स्व दाऊद हेंब्रम एक सरल, कर्मठ व अनुशासित व्यक्ति थे, जिनका जीवन सादगी और समाजसेवा को समर्पित था. कहा कि जेम्स सुशील हेंब्रम ने संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उनके पिता के निधन से यह व्यक्तिगत क्षति भी है. उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया. मौके पर झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य श्याम यादव, जिला संगठन सचिव अनारुद्दीन मियां, जीप सदस्य सामसुन मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद, पप्पू अंसारी, मुन्ना प्यारे लाल, संतोष हेंब्रम, राजू मुर्मू, टाइगर शेख, अल्तमस हेंब्रम, बाबूधन मुर्मू, निरोज मड़ैया, बाबूधन मरांडी, साइमन मुर्मू, नजरुल अंसारी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola