इंसानियत फाउंडेशन ने तीन मरीजों को उपलब्ध कराया रक्त

Updated:
विज्ञापन
इंसानियत फाउंडेशन ने तीन मरीजों को उपलब्ध कराया रक्त

पाकुड़ नगर. इंसानियत फाउंडेशन के प्रयास से तीन गंभीर रूप से बीमार मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया गया.

विज्ञापन

पाकुड़ नगर. इंसानियत फाउंडेशन के प्रयास से तीन गंभीर रूप से बीमार मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया गया, जिससे उनकी जान बचाई जा सकी. मरीज के परिजनों की गुहार पर संगठन के सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए रक्तदान किया. जानकारी के अनुसार, सोनजोड़ी स्थित सदर अस्पताल में भर्ती नेसा खातून को ओ पॉजिटिव ब्लड व संग्रामपुर निवासी 34 वर्षीय गर्भवती महिला हेना बीबी को चांदपुर नर्सिंग होम में इलाज के लिए ओ पॉजिटिव रक्त की जरूरत थी. वहीं मुर्शिदाबाद इलाजरत बी निगेटिव वाले मरीज अबू बक्कर सिद्दीकी को शरीर में खून की अत्यधिक कमी के चलते गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ रहा था. तीनों ही मरीजों के परिजन काफी परेशान थे और उन्हें समय पर रक्त की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी. ऐसे में उन्होंने इंसानियत फाउंडेशन के सचिव बानिज शेख से संपर्क किया. बानिज शेख ने मरीजों की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए तुरंत फाउंडेशन के ग्रुप में अपील साझा की. इसके बाद जाहिरुद्दीन, सेनउल अंसारी व साकिरुद्दीन रक्त अधिकोष पहुंचकर रक्तदान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola