वन विभाग ने सात बोटा लकड़ी किया जब्त

Updated:
विज्ञापन
वन विभाग ने सात बोटा लकड़ी किया जब्त

महेशपुर. थाना क्षेत्र के बिरकिट्टी गांव के समीप वन विभाग की टीम ने गुरुवार को छापेमारी कर इकट्ठा किए गए सात बोटा लकड़ी जब्त किया है.

विज्ञापन

महेशपुर. थाना क्षेत्र के बिरकिट्टी गांव के समीप वन विभाग की टीम ने गुरुवार को छापेमारी कर इकट्ठा किए गए सात बोटा लकड़ी जब्त किया है. लकड़ी की कीमत 20 हजार रुपये बताया जा रहा है. जब्त लकड़ी को वन विभाग महेशपुर कार्यालय परिसर में रखा गया है. वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि लकड़ी माफिया पीपल का पेड़ काटकर बिरकिट्टी गांव के पास एक खाली जगह पर इकट्ठा कर रखा है, जहां माफिया तस्करी करने के फिराक में था. सूचना मिलते ही बिरकिट्टी गांव पहुंच छापेमारी की गयी. छापेमारी में 7 बोठा लकड़ी जब्त कर लिया. बताया कि लकड़ी माफियाओं के खिलाफ छापेमारी अभियान लगातार चलाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola