आचार संहिता का सख्ती से हो अनुपालन, रहें अलर्ट : एसडीपीओ

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद ने अपने कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को मासिक अपराध गोष्ठी की.
प्रतिनिधि, पाकुड़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद ने अपने कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को मासिक अपराध गोष्ठी की. इसमें अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. बैठक में मुख्य रूप से नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर रूपरेखा तैयार करने का निर्देश उपस्थित पदाधिकारी को दिया गया. एसडीपीओ ने उपस्थित पदाधिकारी को चुनाव आयोग द्वारा जारी आचार संहिता का पालन पूर्ण रूप से कराने को लेकर आवश्यक निर्देश दिया. कहा कि किसी भी हालत में आचार संहिता का उल्लंघन न हो. पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें. आचार संहिता के पालन को लेकर लगातार वाहन चेकिंग करने की बात कही गयी. इसके अलावा और होटल ढाबा का भी निरीक्षण करने को लेकर कहा गया. वहीं इसके अलावा लंबित कांडों की समीक्षा की गयी. समय पर कांड को निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा पुलिस पदाधिकारी को अपने-अपने थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाने, रात्रि गश्ती तेज करने, उपद्रवी तत्वों पर कार्रवाई करने की बात कही गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




