शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ शैक्षणिक प्रगति पर की चर्चा

Updated at : 08 Jul 2025 5:21 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ शैक्षणिक प्रगति पर की चर्चा

पाकुड़. ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में मंगलवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के प्रथम अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

संवाददाता, पाकुड़. ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में मंगलवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के प्रथम अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन हुआ. संगोष्ठी में शिक्षकों की ओर से हाल ही में सम्पन्न प्रथम जांच परीक्षा के परिणामों की जानकारी अभिभावकों को दी गयी. विद्यार्थियों के मूल्यांकित उत्तरपुस्तिका भी प्रदर्शित किया गया. शिक्षकों ने अभिभावकों से विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति पर विस्तार से चर्चा की और उनके समग्र विकास के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया. साथ ही अभिभावकों की शिकायतें व सुझाव भी ध्यानपूर्वक सुने गये. विद्यालय के निदेशक मनोज भगत ने उपस्थित सभी अभिभावकों से कहा कि अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी बच्चों के सर्वांगीण विकास में एक महत्वपूर्ण कड़ी है. उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों की नियमित उपस्थिति स्कूल में सुनिश्चित करें. विद्यालय द्वारा भेजे गए संदेशों (डायरी, व्हाट्सएप अथवा कॉल) को गंभीरता से लें. विद्यालय के संपर्क में रहकर समय-समय पर अपने सुझाव एवं शिकायतें साझा करते रहें, जिससे विद्यालय प्रबंधन अपनी कार्यप्रणाली में आवश्यक सुधार कर सके. संगोष्ठी को सफल बनाने में देवाशीष रॉय, निहारिका देवी, मौमिता मंडल, प्रीतम ओझा, प्रियंका देवी, शुभांकर मित्रा, ज्योति बास्की, मीरु मरांडी, कल्याणी देवी, विद्या सिन्हा, सारा बास्की, कुमार सानू, ज्योत्स्ना भौमिक, सेजल अग्रवाल, नेहा किस्कू व रेशमी बास्की आदि ने सहयोग दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola