समर कैंप में खेल, कला और सांस्कृतिक गतिविधियों की धूम

Updated:
विज्ञापन
समर कैंप में खेल, कला और सांस्कृतिक गतिविधियों की धूम

पाकुड़. कस्तूरबा गांधी बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय समर कैंप 2026 का समापन गुरुवार को हुआ.

विज्ञापन

संवाददाता, पाकुड़. नयी शिक्षा नीति के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय समर कैंप 2026 का समापन गुरुवार को हुआ. समर कैंप के अंतिम दिन विभिन्न खेलों सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ. इस दौरान डम्बल, मास पीटी, रस्साकसी, म्यूजिकल चेयर, कहानी वाचन, चुटकुले, रंगोली, लोक नृत्य, लोक गीत, क्विज, नाटक, पेंटिंग और वाद्य कला जैसी प्रतियोगिताएं हुई. सभी गतिविधियों में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. वहीं शिक्षकों ने भी गीत प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया. विद्यालय की वार्डन वंदना सिंह ने कहा कि समर कैंप का उद्देश्य गर्मी की छुट्टी से पहले छात्राओं को रचनात्मक, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना है. समर कैंप के सफल संचालन में गेम टीचर प्रियंका कुमारी, कुणाल कुमार, संजय सोरेन, प्रेरणा राज, मार्गरेट हेंब्रम, प्रतिमा भगत, जूही कुमारी, स्मिता शुक्ला, शांतिलता मरांडी, कोशिकी साह, साउद आलम, आतिया बातुल, रौशनी स्वर्णकार, सबा परवीन और सुमन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola