स्नातक सीट कटौती के विरोध में 10 अगस्त को विश्वविद्यालय का घेराव

Updated:
विज्ञापन

जानकारी देते छात्र Prabhat khabar

संथाल परगना के महाविद्यालयों में स्नातक सीटों में भारी कटौती से छात्र नाराज हैं. केकेएम कॉलेज के छात्र नेता कमल मुर्मू के अनुसार, आगामी 10 अगस्त को छात्र विश्वविद्यालय का घेराव करेंगे. यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सीटों की संख्या वापस नहीं ली जाती.

विज्ञापन

पाकुड़ से राघव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

पाकुड़: पाकुड़ सहित संथाल परगना के महाविद्यालयों में स्नातक सीटों में भारी कटौती को लेकर केकेएम कॉलेज सहित संथाल परगना के महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं आगामी 10 अगस्त को विश्वविद्यालय का घेराव करेंगे.

जानकारी केकेएम कॉलेज स्थित आदिवासी कल्याण बालक छात्रावास के छात्र नेता कमल मुर्मू ने दी. जानकारी देते हुए कमल मुर्मू ने बताया कि स्नातक में सीटों की संख्या बरकरार रखने को लेकर तीन दिनों से छात्र-छात्राएं आंदोलन पर हैं, लेकिन विश्वविद्यालय कुंभकर्णीय नींद में सोया हुआ है. पाकुड़ समेत संथाल परगना के महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने यह निर्णय लिया है कि आगामी 10 अगस्त को विश्वविद्यालय का घेराव किया जायेगा.

स्नातक सीटों में हुई कटौती पर जब तक विश्वविद्यालय विचार नहीं करता है, तब तक छात्र-छात्राओं का यह आंदोलन जारी रहेगा. कहा कि यदि पाकुड़ केकेएम कॉलेज की बात की जाये, तो पाकुड़ में स्नातक के लिए 4800 सीटें निर्धारित थीं, लेकिन अब इसे घटाकर 1800 कर दिया गया है. यह भारी कटौती मानी जा रही है. यदि इस कटौती को वापस नहीं लिया जाता है, तो छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में परेशानी होगी.

मामले को लेकर कई बार विश्वविद्यालय को प्राचार्य के माध्यम से अवगत कराया गया है, लेकिन इस पर किसी प्रकार की कोई पहल नहीं की जा रही है. मजबूर होकर छात्र-छात्राएं आंदोलन करने को विवश हैं.


विज्ञापन
शुभम राय

लेखक के बारे में

By शुभम राय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola