छात्र-छात्राओं ने कालाजार उन्मूलन के लिए किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने कालाजार उन्मूलन के लिए किया जागरूक

महेशपुर. भारत स्काउट एंड गाइड के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को लक्खीपुर व बाजोटोला में कालाजार उन्मूलन के लिए जागरुकता अभियान चलाया.

विज्ञापन

महेशपुर. प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय गढ़बाड़ी भारत स्काउट एंड गाइड के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को लक्खीपुर व बाजोटोला में कालाजार उन्मूलन के लिए जागरुकता अभियान चलाया. इसका नेतृत्व जिला सचिव सह शिक्षक सरोज कुमार पांडेय ने किया. भारत स्काउट गाइड के सदस्यों ने गांव का भ्रमण कर लोगों को कालाजार से बचाव को लेकर जानकारी दी. बताया कि किसी भी प्रकार के लक्षण दिखने पर बचाव व उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर इलाज करवाएं. साथ ही बच्चों को विद्यालय भेजने के लिए भी प्रेरित किया. मौके पर शिक्षक सेमसुद्दीन शेख, इमदादुल इस्लाम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola