राज्यस्तरीय निगरानी टीम ने विद्यालयों का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
राज्यस्तरीय निगरानी टीम ने विद्यालयों का किया निरीक्षण

पाकुड़िया. राज्यस्तरीय तीन सदस्यीय निगरानी टीम ने पाकुड़िया में विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

पाकुड़िया. राज्यस्तरीय तीन सदस्यीय निगरानी टीम ने पाकुड़िया में विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया. टीम का नेतृत्व जेसीइआरटी रांची की उप निदेशक मसूदी टुडू कर रहे थे. उनके साथ जेसीइआरटी के सदस्य कृष्ण कुमार कर्मकार एवं आदित्य नारायण थे. निरीक्षण के दौरान टीम ने मध्य विद्यालय तालवा सहित अन्य विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था की जांच की. टीम ने विद्यालयों में नामांकन की स्थिति, विद्यालय से बाहर रह रहे बच्चों की जानकारी, शिशु गणना, उपस्थिति, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, प्रयास एवं रूआर कार्यक्रम की प्रगति, पोषण वाटिका की स्थिति, आच्छादन का प्रतिशत, आइसीटी लैब और स्मार्ट क्लास जैसी सुविधाओं की समीक्षा की. टीम ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि शैक्षणिक गुणवत्ता में और सुधार लाया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola