413 जनमन गांवों में विशेष शिविर, 18,369 ग्रामीणों की भागीदारी

Updated:
विज्ञापन
413 जनमन गांवों में विशेष शिविर, 18,369 ग्रामीणों की भागीदारी

पाकुड़ में आईटीडीए द्वारा चलाए गए “आदि कर्म योगी ” अभियान में सुदूर जनजातीय क्षेत्रों तक योजनाओं की सफलता से पहुंच हुई। 18,369 ग्रामीणों ने शिविरों में भाग लिया, जहां स्वास्थ्य जांच, पेंशन, मनरेगा, आयुष्मान कार्ड, प्रमाण पत्र वितरण और कृषि योजनाओं का लाभ मिला। 419 ग्रामीण मनरेगा से जुड़े, 271 आयुष्मान कार्ड बनाए गए, और कई सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में लाभ दिए गए। जागरूकता के लिए सेल्फी प्वाइंट और वॉल पेंटिंग अभियान भी चलाए गए। अभियान का उद्देश्य योजनाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन

आईटीडीए पाकुड़ ने साझा की ””आदि कर्म योगी”” अभियान की प्रगति रिपोर्ट

पेंशन, मनरेगा, आयुष्मान कार्ड सहित हजारों ग्रामीणों को मिला लाभ

संवाददाता, पाकुड़ जिले में चल रहे ””सबसे दूर सबसे पहले”” अभियान के तहत सुदूर जनजातीय क्षेत्रों तक योजनाओं की पहुंच में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है. आईटीडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का ने प्रेस वार्ता में बताया कि जिले के 413 जनमन (पीवीटीजी) गांवों में आयोजित विशेष शिविरों में 18,369 ग्रामीणों ने भाग लिया. यह अभियान ग्रामीणों की बढ़ती भागीदारी और सफलता को दर्शाता है. अभियान की शुरुआत 18 मई को कार्यशाला से हुई थी, जिसके बाद 19 से 25 मई तक सभी लक्षित गांवों में शिविर लगाए गए. इन शिविरों में स्वास्थ्य जांच, योजनाओं की स्वीकृति और ””आदि प्रसारण पोर्टल”” पर डाटा अपडेट किया गया. 20 मई को अधिकारियों और स्वयंसेवी संस्थाओं ने गांवों का भ्रमण कर सामाजिक-आर्थिक स्थिति का आकलन किया. 21 से 23 मई तक आदि सेवा केंद्रों में जन सुनवाई आयोजित कर ग्रामीणों की शिकायतों का समाधान किया गया. शिविरों में 1,672 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ, 70 लोगों की सिकल सेल जांच की गई और 271 आयुष्मान कार्ड बनाए गए. रोजगार और सामाजिक सुरक्षा के तहत 419 लोगों को मनरेगा से जोड़ा गया तथा 448 ग्रामीणों को पेंशन योजना का लाभ मिला. प्रमाण पत्र वितरण में 358 जाति, 153 आय और 120 आवासीय प्रमाण पत्र जारी किए गए. साथ ही 42 नए आधार कार्ड और 340 राशन कार्ड आवेदनों का निष्पादन हुआ. कृषि योजनाओं में 149 किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि, 105 को किसान क्रेडिट कार्ड, 25 महिलाओं को पीएम उज्ज्वला योजना, 57 लाभुकों को पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना और 43 लोगों को पीएम सुरक्षा बीमा योजना से जोड़ा गया. जनभागीदारी बढ़ाने के लिए 28 शिविर स्थलों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए और 4 बस्तियों में वॉल पेंटिंग कर जागरूकता अभियान चलाया गया. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सुदूर गांवों तक योजनाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना है. इस दौरान जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रीतिलता मुर्मू, जिला कृषि पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola