100 से 150 रुपये में सूप तो 220 में बिकी बांस की टोकरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Oct 2025 6:22 PM
महेशपुर. छठ पूजा को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भक्तिमय माहौल बना हुआ है. महेशपुर साप्ताहिक हाट में शनिवार को भी श्रद्धालुओं ने बांस से बने सूप, डाला, कोनिया खरीदते नजर आए.
महेशपुर. छठ पूजा को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भक्तिमय माहौल बना हुआ है. महेशपुर साप्ताहिक हाट में शनिवार को भी श्रद्धालुओं ने बांस से बने सूप, डाला, कोनिया खरीदते नजर आए. बताया जाता है कि छठ पूजा में सूप में ही पूजन सामग्री सजाई जाती है. इसलिए सूप की बिक्री पूरे साल में छठ में ही अधिक होती है. हालांकि, कुछ लोग तो पीतल का ही सूप खरीद लेते हैं, लेकिन अधिकतर श्रद्धालु बांस के बने ही सूप पर निर्भर रहते है. वही हाट में सूप, टोकरी के अलावा नारियल की दुकानों में भी भीड़ देखने को मिली. सूप अभी बाजार में 100 से 150 रुपये और टोकरी 150 से 220 रुपये बिका. हालांकि पिछले वर्ष सूप की कीमत 80 से 100 तथा टोकरी की कीमत 150 से 220 इस वर्ष मूल्य में वृद्धि हो जाने से लोगो के जेब पर असर दिखा. सूप बनाने वाले अजमेर मियां, किस्मत मियां, बबलू मोहली, राजेश मोहली ने बताया कि बांस की कीमत 100 से 200 रुपये तक है. सूप, डाला तथा अन्य सामान बनाने में काफी मेहनत लगता है. इसलिए दिन प्रतिदिन इसकी कीमत में इजाफा होता जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










