जिले में छह पुलिस अवर निरीक्षक किये गये इधर से उधर

Updated:
विज्ञापन
जिले में छह पुलिस अवर निरीक्षक किये गये इधर से उधर

पाकुड़. पुलिस उपमहानिरीक्षक संताल परगना क्षेत्र दुमका कार्यालय के निर्देश पर एसपी निधि द्विवेदी ने पुलिस पदाधिकारियों का नव पदस्थापन किया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़. पुलिस उपमहानिरीक्षक संताल परगना क्षेत्र दुमका कार्यालय के निर्देश पर एसपी निधि द्विवेदी ने पुलिस पदाधिकारियों का नव पदस्थापन किया है. पाकुड़ जिले में छह पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया गया है. विकर्ण कुमार को महेशपुर थाना प्रभारी से जन शिकायत समाधान कोषांग पाकुड़ का प्रभारी बनाया गया है. वहीं अभिषेक कुमार को लिट्टीपाड़ा थाना से यातायात पदाधिकारी पाकुड़, अंशु कुमार उपाध्याय को ओपी माल पहाड़ी से मुफ्फसिल थाना, विनय कुमार को पुलिस केंद्र पाकुड़ से थाना प्रभारी लिट्टीपाड़ा, रवि कुमार शर्मा को मुफ्फसिल थाना से थाना प्रभारी महेशपुर, राहुल कुमार गुप्ता को नगर थाना से माल पहाड़ी ओपी का थाना प्रभारी बनाया गया है. इन्हें अविलंब अपने नवपद स्थापित थाने में योगदान करने का निर्देश दिया गया है. मंगलवार को मालपहाड़ी ओपी थाने में राहुल कुमार गुप्ता ने योगदान दिया है. निवर्तमान थाना प्रभारी अंशु कुमार उपाध्याय से इन्होंने योगदान लिया. मालपहाड़ी ओपी के राहुल कुमार ने बताया कि क्राइम कंट्रोल करना हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी. आम लोगों से समन्वय स्थापित कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत होकर समाधान करने का प्रयास किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राघव कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By राघव कुमार मिश्रा

राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola