छह लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त, एक गिरफ्तार

Published by : SANU KUMAR DUTTA Updated At : 29 May 2025 6:54 PM

विज्ञापन

पाकुड़ नगर. धर्मपुर बंगला स्थित राहुल कुमार भगत के घर में छापेमारी कर 6.39 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

पाकुड़ नगर. उत्पाद विभाग की टीम ने सिमलोंग ओपी क्षेत्र के धर्मपुर बंगला स्थित राहुल कुमार भगत के घर में छापेमारी कर 6.39 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि विभाग अवैध शराब की बिक्री और निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है. किसी भी सूचना मिलने पर त्वरित छापेमारी की जाएगी और अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. अवर निरीक्षक विक्रम कुमार साह ने आमजनों से अपील की कि वे अवैध शराब के संबंध में सूचना प्रशासन को दें, ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANU KUMAR DUTTA

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola