ePaper

वीरग्राम उउवि में योग मित्रों का चयन

Updated at : 12 Nov 2025 5:48 PM (IST)
विज्ञापन
वीरग्राम उउवि में योग मित्रों का चयन

पाकुड़ के उत्क्रमित उच्च विद्यालय वीरग्राम में आयुष विभाग और प्रोजेक्ट जागृति के तहत योग मित्र चयन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पांच छात्रों को योग मित्र बनाया गया। उन्हें टी-शर्ट, कैप, बैच, पहचान पत्र और योगा पुस्तक दी गई। जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विपिन चंद्र गुप्ता के अनुसार, जिले के 41 स्कूलों में अब तक 195 छात्रों को योग मित्र चुना जा चुका है, जिससे बच्चों में योग और आयुष के प्रति रुचि बढ़ रही है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. सुजीत कुमार चौहान ने बताया कि स्कूलों में नियमित योग सत्र और आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित हो रहे हैं, जिससे छात्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ रही है। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक और शिक्षकगण मौजूद थे।

विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. आयुष विभाग के आयुर्विद्या कार्यक्रम और प्रोजेक्ट जागृति के तहत बुधवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय वीरग्राम में योग मित्र चयन कार्यक्रम हुआ. पांच छात्र-छात्राओं को योग मित्र चुना गया. उन्हें टी-शर्ट, कैप, बैच, पहचान पत्र और योगा बुक प्रदान की गयी. जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विपिन चंद्र गुप्ता ने बताया कि जिले के 41 विद्यालयों में अब तक 195 छात्र-छात्राओं को योग मित्र बनाया जा चुका है. इससे बच्चों में योग और आयुष के प्रति रुचि बढ़ रही है. जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. सुजीत कुमार चौहान ने कहा कि विद्यालयों में नियमित योग सत्र और आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित हो रहे हैं. इससे छात्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो रहे हैं. कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक मनोज कुमार भंडारी, विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANU KUMAR DUTTA

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola