गीत, खेल और मस्ती... पाकुड़ में सजा सावन का रंग, महिलाओं ने मचाई धूम

Updated:
विज्ञापन

अतिथियों के साथ उपस्थित ग्रुप की महिलाये | Prabhat Khabar Network

पाकुड़ के रविंद्र भवन में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन. महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खेलों के जरिए अपनी परंपराओं को जीवंत किया.

विज्ञापन

पाकुड़. शहर के रविंद्र भवन टाउन हॉल में प्रतिमा एंड ग्रुप की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. सावन की लोक संस्कृति, परंपरा और आपसी मेल-जोल को समर्पित कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विभिन्न खेल एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रेलवे के डीआइजी आलोक प्रियदर्शी, नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल एवं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया.

इसके बाद महिलाओं ने सावन से जुड़े गीत-संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.

संस्कृति से जुड़ने का अवसर देता है सावन

आलोक प्रियदर्शी डीआइजी रेलवे आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि सावन भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा विशेष महीना है. ऐसे आयोजन लोगों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के साथ आपसी मेल-जोल बढ़ाने का अवसर देते हैं. व्यस्त जीवनशैली के बीच इस तरह के आयोजन सकारात्मक माहौल बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

परंपराओं को आगे बढ़ाने की जरूरत

नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल ने कहा कि सावन महोत्सव जैसे आयोजन हमारी लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने का माध्यम हैं. महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ऐसे आयोजनों को और विशेष बनाती है. नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने के लिए इस तरह के कार्यक्रम जरूरी हैं.

नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र चौधरी ने कहा कि सावन महोत्सव केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक जुड़ाव और सांस्कृतिक सहभागिता का अवसर भी है. ऐसे आयोजनों से लोग रोजमर्रा की व्यस्तता के बीच एक साथ खुशियां साझा कर पाते हैं.

प्रतिमा एंड ग्रुप की अध्यक्ष प्रतिमा पांडे ने कहा कि सावन महोत्सव का मुख्य उद्देश्य अपनी संस्कृति और परंपराओं को संजोकर रखना है. भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी परंपराओं और सामाजिक मेल-जोल से दूर होते जा रहे हैं. ऐसे आयोजनों के माध्यम से महिलाओं को एक साथ आने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और सावन की खुशियां साझा करने का अवसर मिलता है. मौके पर ममता जैन, रूपा भट्टाचार्जी, नीलू कुमारी, सुषमा कुमारी, सुनिधि भगत, रंजीता जायसवाल एवं श्वेता भगत समेत अन्य सदस्य मौजूद रहीं.


विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola