हिरणपुर की दुर्गापूजा में इस बार कुछ खास,3 दिन डांडिया और बड़े कलाकारों का होगा जुटान
सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की बैठक करते कार्यकर्ता. | Prabhat Khabar Network
हिरणपुर में इस साल दुर्गा पूजा में 3 दिन डांडिया का धमाल, भोजपुरी-बॉलीवुड सितारों का जुटान.
हिरणपुर: वरिष्ठ समाजसेवी नारायण प्रसाद भगत की अध्यक्षता में हुयी बैठक में पिछली दुर्गा पूजा समिति को भंग कर नयी समिति के गठन की प्रक्रिया शुरू की गयी. बैठक में नारायण प्रसाद भगत को सर्वसम्मति से चुनाव अधिकारी चुना गया. उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए दीपक साहा के नाम का प्रस्ताव रखा, जिस पर उपस्थित सभी सदस्यों ने सहमति जतायी. इसके बाद दीपक साहा को लगातार पांचवीं बार दुर्गा पूजा समिति का अध्यक्ष चुना गया.
पिछले साल मिला था सर्वश्रेष्ठ पूजा समिति का सम्मान
गौरतलब है कि पिछले वर्ष आकर्षक साज-सज्जा और भव्य पंडाल के लिए तत्कालीन उपायुक्त एवं जिला प्रशासन की ओर से समिति को बड़े पंडाल श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ पूजा समिति का सम्मान दिया गया था. इस बार समिति ने पिछले आयोजन से भी बेहतर और आकर्षक पूजा आयोजन करने का संकल्प लिया है.
तीन दिनों तक डांडिया की धूम, बच्चों के लिये भी होंगे कार्यक्रम
इस वर्ष पूजा के दौरान लगातार तीन दिनों तक डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसमें हिरणपुरवासी उत्साहपूर्वक भाग लेंगे. बच्चों के लिए मनोरंजक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. इसके अलावा भोजपुरी और हिंदी जगत के कई नामचीन कलाकारों को आमंत्रित करने की तैयारी चल रही है.
दीपक साहा अध्यक्ष, वरुण रजक बने महासचिव
नयी समिति में अध्यक्ष पद पर दीपक साहा, जबकि वरुण रजक को महासचिव की जिम्मेदारी दी गयी है. सुमित कुमार भगत, संजय भगत, उत्तम साहा, अमित आर्य, जितेन्द्र रविदास, सोनू कुमार साहा एवं राजीव पंडित को सचिव बनाया गया है.
चंदन दत्ता, रुद्र चांद, प्रेम ठाकुर, आकाश अग्रवाल, अजित यादव एवं रघु मंडल उपसचिव तथा कुंदन रविदास, अभिषेक चौधरी, भजन रुज एवं राजीव चक्रवर्ती को संयुक्त सचिव बनाया गया है.
संजय साह एवं मिलन रुज कोषाध्यक्ष, जबकि पप्पू शर्मा, काजल पाल, सोनू यादव, शिवम वाग्ति एवं अजय भगत को कार्यालय प्रभारी बनाए गये हैं. दीपक भगत को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. वहीं, रविन्द्र कुमार भगत, रंजीत भगत, विकास रविदास, कामेश्वर दास, राजकुमार भगत, राधेश्याम रविदास, मुन्ना साह, अमित सिन्हा, अजय यादव एवं श्याम कुमार भगत (टिंकू) उपाध्यक्ष बनाए गये हैं.
11 से 24 अक्तूबर तक चलेगा महोत्सव
समिति के अनुसार, इस वर्ष दुर्गा पूजा महोत्सव 11 अक्तूबर से शुरू होकर 24 अक्तूबर 2026 तक विभिन्न कार्यक्रमों के साथ चलेगा. बैठक में समिति के दर्जनों कार्यकर्ता एवं सदस्य मौजूद रहे. सभी ने आयोजन को पिछले वर्षों से भी अधिक भव्य और यादगार बनाने का संकल्प लिया. पूजा को लेकर हिरणपुर में अभी से उत्साह का माहौल है और समिति ने तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुनील चंद्र दे
सुनील चंद्र दे प्रभात खबर में हिरणपुर के प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 2013 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, सामाजिक सरोकार, अपराध और स्थानीय मुद्दों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी और तथ्यपरक रिपोर्टिंग उनकी पहचान है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









