सरस्वती : नम आंखों से दी गयी मां शारदे की विदाई

Updated:
विज्ञापन
सरस्वती : नम आंखों से दी गयी मां शारदे की विदाई

विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों, पूजा पंडालों और चौक-चौराहों पर विराजमान मां सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन ढोल-नगाड़े और भक्ति गीतों के बीच संपन्न हुआ.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़ जिला मुख्यालय समेत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को मां शारदे की पूजा पर प्रतिमा का विसर्जन बड़े श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया. विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों, पूजा पंडालों और चौक-चौराहों पर विराजमान मां सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन ढोल-नगाड़े और भक्ति गीतों के बीच संपन्न हुआ. इस दौरान श्रद्धालुओं ने हंस वाहिनी की जय, मां सरस्वती की जय, वर दे वीणा वादिनी की जय के जयघोष से पूरे इलाके को गूंजित कर दिया. छात्र-छात्राओं ने गाजे-बाजे और अबीर-गुलाल के साथ मां की प्रतिमाओं को विसर्जन स्थल तक ले जाकर भक्ति का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया. युवक-युवतियां भक्ति गीतों पर झूमते नजर आये. वहीं सदर प्रखंड के पाईकपाड़ा में स्थापित प्रतिमा का विसर्जन शाम को किया गया. पूजा समितियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से यह आयोजन शांति और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राघव कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By राघव कुमार मिश्रा

राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola