मतदाता : प्रखंडकर्मियों ने साइकिल रैली निकाल कर वोटरों को किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
मतदाता : प्रखंडकर्मियों ने साइकिल रैली निकाल कर वोटरों को किया जागरूक

प्रखंड कार्यालय से लिट्टीपाड़ा चौक तक संडे ऑन साइकिल अभियान के तहत साइकिल रैली निकाली गयी.

विज्ञापन

छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बीडीओ संजय कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यालय लिट्टीपाड़ा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान लोकतंत्र को सशक्त बनाने का संकल्प लेते हुए प्रखंड कार्यालय से लिट्टीपाड़ा चौक तक संडे ऑन साइकिल अभियान के तहत साइकिल रैली निकाली गयी. इस दौरान जन-जन का नारा है, मतदान अधिकार हमारा है. छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान जैसे नारों के माध्यम से आमजन को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया. इसमें बड़ी संख्या में प्रखंडकर्मियों ने भाग लिया. बीडीओ संजय कुमार ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आगे आकर निष्पक्ष और निर्भीक मतदान करने का आह्वान किया. मौके पर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी केसी दास, प्रधान सहायक विजय पासवान, बलराम पंडित, प्रखंड नाजिर राजाराम रविदास आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola