सजा राखी का बाजार, बच्चों के लिए उपलब्ध है डोरेमोन रखी

Updated:
विज्ञापन
सजा राखी का बाजार, बच्चों के लिए उपलब्ध है डोरेमोन रखी

पाकुड़. भाई-बहन के अटूट रिश्ते व प्यार के प्रतीक का त्योहार रक्षाबंधन के आने में महज तीन दिन बचे हैं.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़. भाई-बहन के अटूट रिश्ते व प्यार के प्रतीक का त्योहार रक्षाबंधन के आने में महज तीन दिन बचे हैं. त्योहार को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है. रंग बिरंगे राखियों से बाजार पट गए हैं. घर से बाजार तक राखी से संबंधित गीत बजने लगे हैं. पोस्ट ऑफिस व कोरियर से राखी भेजने का काम अंतिम दौर पर पहुंच गया है. जानकारी के अनुसार, इस वर्ष 9 अगस्त को राखी का पावन त्योहार मनाया जा रहा है. इस पर्व पर बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनका मुंह मीठा करवाती हैं. इस बार बाजार में जहां बच्चों के लिए कार्टून वाली राखी डोरेमोन, शिन-चैन, छोटा भीम, पोकेमोन और बड़ों के लिए स्टोन वाली खूबसूरत राखियां मौजूद है. बाजार में देसी राखियाें की भी धूम है. बाजार में 10 से लेकर 500 रुपये तक की राखियां उपलब्ध है. बाजार में छोटे बच्चों के लिए डिजाइनर राखी आयी है. दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ और कानपुर की राखियां भी बाजार में उपलब्ध है. राखी विक्रेता सतीश पटवा ने बताया कि कोलकाता की श्री कंपनी की राखियां लोगों को खूब लुभा रही है. राखी पांच रुपये से लेकर 500 तक में उपलब्ध है. बताया कि छोटे बच्चों के लिए भी कई प्रकार की राखियां दुकान में उपलब्ध हैं. बड़ों के लिए स्टोन वाली राखियां अधिक बिक रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राघव कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By राघव कुमार मिश्रा

राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola