राजद के महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष बने सदानंद यादव

Updated at : 16 Feb 2025 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
राजद के महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष बने सदानंद यादव

प्रखंड के आंबेडकर चौक के समीप रविवार को राष्ट्रीय जनता दल का सदस्यता अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

महेशपुर. प्रखंड के आंबेडकर चौक के समीप रविवार को राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष सदानंद यादव उर्फ भूटन यादव की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान चलाया गया. इस दौरान राजद के जिलाध्यक्ष सह मंत्री प्रतिनिधि महावीर प्रसाद मड़ैया, जिला महिला मोर्चा प्रकोष्ठ दीपा टुडू व वरिष्ठ नेता शिक्षानंद मुर्मू मौजूद थे. जिलाध्यक्ष महावीर प्रसाद मड़ैया ने बताया कि राजद की सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक लोगों को शामिल करना है. महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष सदानंद यादव उर्फ भूटन यादव को बनाया गया. साथ ही प्रखंड सचिव समीम अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष रामजी यादव को बनाया गया. मौके पर रुबेल यादव, राजेश सिंह, रूदल यादव, दुर्गा यादव, रहमान शेख, विनय मरांडी, नारायण भंडारी, रवि रविदास, साबुल शेख, लखेंद्र रविदास, गौतम राय, पिंटू उपाधाय, जीवन शेख, देवू यादव, ललन यादव आदि राजद के कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola