रदीपुर पुलिस ने महुआ शराब किया नष्ट

रदीपुर ओपी प्रभारी विवेक कुमार ने विधानसभा चुनाव शांति पूर्ण माहौल में करवाने व अवैध धंधों पर अंकुश लगाने को लेकर कार्रवाई की.
महेशपुर. रदीपुर ओपी प्रभारी विवेक कुमार ने विधानसभा चुनाव शांति पूर्ण माहौल में करवाने व अवैध धंधों पर अंकुश लगाने को लेकर रदीपुर थाना क्षेत्र के सेनपुर गांव में सोमवार को अवैध शराब के बिक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की. छापेमारी अभियान के दौरान एक घर में करीब 20 किलो अवैध महुआ देसी शराब नष्ट किया. पुलिस को देखते ही शराब से जुड़े धंधेबाज मौके से फरार हो गये. पुलिस की इस छापेमारी से अवैध शराब बेचने वालों में हड़कंप मचा हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




