खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो ने कसी कमर, गांव-गांव जागरूकता अभियान की तैयारी

Updated:
विज्ञापन

अमड़ापाड़ा में बैठक में मौजूद झामुमो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता. | Prabhat Khabar Network

पाकुड़ में झामुमो ने खनिज संशोधन विधेयक 2026 के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाई है. पार्टी ने इसे झारखंड के हितों के विरुद्ध बताते हुए गांव-गांव जागरूकता अभियान का आह्वान किया.

विज्ञापन

पाकुड़। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में आंदोलन की तैयारी को लेकर मंगलवार को पहाड़पुर स्थित झामुमो प्रखंड कार्यालय में प्रखंड समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हांसदा ने की. जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, जिला सह सचिव तरुण मंडल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील टुडू, जिला सचिव अमित भगत, मंटू भगत और कोर्नेलियुस हेम्ब्रम पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे.

जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित खनिज संशोधन विधेयक झारखंड के हित में नहीं है. इससे राज्य के विकास पर असर पड़ने के साथ जनकल्याणकारी योजनाएं भी प्रभावित होंगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को विधेयक की जानकारी देने और आंदोलन की तैयारी में जुटने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि विधेयक वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा.

जिला संगठन सचिव तरुण मंडल, सुनील टुडू, अमित भगत, मंटू भगत और कोर्नेलियुस हेम्ब्रम ने भी कार्यकर्ताओं से दूर-दराज के गांवों तक पहुंचकर लोगों को जागरूक करने की अपील की. बैठक में आंदोलन के प्रचार-प्रसार के लिए प्रखंड स्तर पर पर्यवेक्षक गठित करने का निर्णय लिया गया.

मौके पर निशा शबनम हांसदा, जहीरुद्दीन मियां, दिलीप मरांडी, सुष्मिता मुर्मू, धानो मरांडी, कालीदास मुर्मू, थॉमस मुर्मू सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.



विज्ञापन
रमेश भगत

लेखक के बारे में

By रमेश भगत

रमेश भगत प्रभात खबर, पाकुड़ में ब्यूरो चीफ हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 15 वर्षों के पत्रकारिता करियर की शुरुआत दिल्ली में CNEB News Channel से की. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ईएमएमसी (EMMC) और डीडी न्यूज में कार्य किया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें व्यापक अनुभव है. राजनीति, प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसरोकार सहित हर विधा की खबरों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola