रिटायरमेंट से पहले ही शुरू होगी पेंशन की तैयारी, ‘पेंशन प्रयास’ से समय पर मिलेगा PPO,जानें पूरी प्रक्रिया

Updated:
विज्ञापन

सेवानिवृत्त सदस्य संदीप कुमार झा को पीपीओ प्रदान करते प्रवर्तन अधिकारी अमित कुमार. | Prabhat Khabar Network

ईपीएफओ की 'पेंशन प्रयास' पहल से सेवानिवृत्त को रिटायरमेंट माह में ही मिला पीपीओ. जानें समय पर पेंशन पाने की पूरी प्रक्रिया.

विज्ञापन

पाकुड़. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की ‘पेंशन प्रयास’ (PRAYAAS) पहल के तहत कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस) के सेवानिवृत्त सदस्य संदीप कुमार झा को मंगलवार को पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) प्रदान किया गया. अगस्त माह में सेवानिवृत्त हुए संदीप कुमार झा को सेवानिवृत्ति माह में ही पीपीओ मिलने पर सम्मानित भी किया गया. कार्यक्रम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बलिहारपुर के प्रांगण में आयोजित हुआ.

सेवानिवृत्ति माह में मिला पीपीओ

जिला कार्यालय, साहिबगंज के प्रवर्तन अधिकारी अमित कुमार ने संदीप कुमार झा को पीपीओ सौंपा. इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों को पेंशन प्रयास पहल के बारे में जानकारी दी गयी.

सेवानिवृत्ति के दिन पीपीओ जारी करने का प्रयास

अमित कुमार ने बताया कि ईपीएफओ की पेंशन प्रयास पहल क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-I शारिक तनवीर के मार्गदर्शन में संचालित की जा रही है. क्षेत्रीय कार्यालय रांची के अधीन आने वाले संस्थानों के कर्मचारियों को इसका लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि पेंशन प्रयास के तहत सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को उनकी सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन भुगतान आदेश जारी करने का प्रयास किया जाता है. इसके लिए ईपीएफओ, नियोक्ता और कर्मचारियों के बीच समन्वय स्थापित किया जाता है.

एक से दो माह पहले शुरू हो जाती है प्रक्रिया

सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की सूची नियोक्ताओं को करीब एक से दो माह पहले ई-मेल के माध्यम से भेजी जाती है. इसके बाद संभावित लाभार्थियों की पहचान, दस्तावेजों की जांच, दावा आवेदन में मार्गदर्शन और आवेदन के त्वरित निष्पादन की प्रक्रिया पूरी की जाती है.

‘निधि आपके निकट’ कार्यक्रम से भी दी जाती है जानकारी

अमित कुमार ने बताया कि ‘निधि आपके निकट (NAN) 2.0’ कार्यक्रम, वेबिनार और फोन के माध्यम से भी कर्मचारियों एवं नियोक्ताओं को पेंशन प्रयास पहल की जानकारी दी जाती है. इसका उद्देश्य सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को समय पर पेंशन का लाभ उपलब्ध कराना है.


विज्ञापन
रमेश भगत

लेखक के बारे में

By रमेश भगत

रमेश भगत प्रभात खबर, पाकुड़ में ब्यूरो चीफ हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 15 वर्षों के पत्रकारिता करियर की शुरुआत दिल्ली में CNEB News Channel से की. इसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ईएमएमसी (EMMC) और डीडी न्यूज में कार्य किया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें व्यापक अनुभव है. राजनीति, प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और जनसरोकार सहित हर विधा की खबरों की रिपोर्टिंग और विश्लेषण में उनकी विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola