तेज रफ्तार का कहर,हाइवा की चपेट में आया बाइक सवार, हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त हाइवा को थाना ले जाती पुलिस.

हिरणपुर में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को कुचला. गंभीर चोटें, प्राथमिक उपचार के बाद रेफर. पुलिस ने वाहन जब्त किया, जांच जारी.

विज्ञापन

हिरणपुर: हिरणपुर-बरहरवा मुख्य सड़क पर मिशन अस्पताल के समीप राज डिजिटल एक्स-रे सेंटर के सामने सोमवार को हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान हाथीगढ़ निवासी बिनय किस्कू (35) के रूप में हुयी है.

बाजार से घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, बिनय किस्कू हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक (जेएच16के/4598) से हिरणपुर बाजार से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा (जेएच16जी/1084) ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में बिनय के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे काफी खून बह गया. उनके पैर में भी चोट आयी है.

घटना के बाद चौकीढाब गांव निवासी टिकेन साहा ने तत्परता दिखाते हुए घायल को टोटो के माध्यम से हिरणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. यहां डॉ. प्रेम मुर्मू ने घायल का प्राथमिक उपचार किया. स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया.

पुलिस ने बाइक और हाइवा किया जब्त

घटना की सूचना मिलने पर थाना के एएसआई रामरतन साहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को थाना पहुंचाया. वहीं हाइवा को भी सुरक्षित थाना ले जाया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


विज्ञापन
सुनील चंद्र दे

लेखक के बारे में

By सुनील चंद्र दे

सुनील चंद्र दे प्रभात खबर में हिरणपुर के प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 2013 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, सामाजिक सरोकार, अपराध और स्थानीय मुद्दों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी और तथ्यपरक रिपोर्टिंग उनकी पहचान है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola