प्रोजेक्ट उवि कन्या ने दो गोल से जीता फाइनल मैच

Published by : SANU KUMAR DUTTA Updated At : 22 Aug 2025 5:48 PM

विज्ञापन

पाकुड़िया. प्लस टू उच्च विद्यालय के फुटबॉल मैदान में शुक्रवार से खेलो झारखंड 2025-26 के तहत तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत हुई.

विज्ञापन

पाकुड़िया. प्लस टू उच्च विद्यालय के फुटबॉल मैदान में शुक्रवार से खेलो झारखंड 2025-26 के तहत तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत हुई. बीपीओ अल्फ्रेड उज्ज्वल मरांडी ने फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ गेंद में किक मारकर किया. प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं. अंडर-17 का फाइनल मुकाबला प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय कन्या पाकुड़िया और कस्तूरबा बालिका विद्यालय झरिया के बीच हुआ. रोमांचक खेल में प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय कन्या पाकुड़िया की टीम ने 2 गोल से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया. खेल संचालकों ने बताया कि प्रतियोगिता में जीत दर्ज करने वाली टीमों के खिलाड़ियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा. फुटबॉल टूर्नामेंट में रेफरी की भूमिका बबलू किस्कू, मिस्त्री सोरेन और प्रदीप हेंब्रम ने निभाई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANU KUMAR DUTTA

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola