ePaper

Pakur News: अंतरराज्यीय अपराधियों पर रखें नजर, फरार अपराधियों की बनायें सूची: एसडीपीओ

Updated at : 04 Dec 2024 5:23 PM (IST)
विज्ञापन
Pakur News: अंतरराज्यीय अपराधियों पर रखें नजर, फरार अपराधियों की बनायें सूची: एसडीपीओ

एसडीपीओ विजय कुमार ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में क्राइम मीटिंग का आयोजन किया

विज्ञापन

प्रतिनिधि, महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में क्राइम मीटिंग का आयोजन किया. इस बैठक में अमड़ापाड़ा के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा, महेशपुर थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात, पाकुड़िया थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह, और रदीपुर ओपी प्रभारी विवेक कुमार उपस्थित रहे. बैठक के दौरान एसडीपीओ ने सभी थानों के लंबित मामलों की विस्तार से समीक्षा की. उन्होंने यूडी से संबंधित लंबित कांडों के साथ-साथ पूर्व एवं विगत माह तक के सभी प्रकार के लंबित और प्रतिवेदित कांडों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिये. इसके अलावा, उन्होंने अंतरराज्यीय अपराधियों पर विशेष निगरानी रखने और उनके गतिविधियों पर सख्ती से नजर बनाए रखने का आदेश दिया. गोष्ठी में एसडीपीओ ने सभी थानों को निर्देश दिया कि वे फरार अपराधियों की सूची तैयार करें और उनका सत्यापन सुनिश्चित करें. वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए भी विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया गया. साथ ही, नियमित रूप से दिन, संध्या और रात में गश्त करने पर जोर दिया गया. बैठक में एसडीपीओ ने यह भी निर्देश दिया कि जेल से रिहा हुए ऐसे अपराधियों पर, जिनके खिलाफ आर्म्स एक्ट, लूट या डकैती जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं, विशेष निगरानी रखी जाये. उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola