पुलिस ने पति की हत्या के आरोप में पत्नी को भेजा जेल

Updated at : 28 Feb 2025 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने पति की हत्या के आरोप में पत्नी को भेजा जेल

धरनीपहाड़ में बीते गुरुवार को पत्नी द्वारा ईंट से मारकर पति की हत्या मामले में पुलिस ने मृतक के पिता के शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है.

विज्ञापन

हिरणपुर. धरनीपहाड़ में बीते गुरुवार को पत्नी द्वारा ईंट से मारकर पति की हत्या मामले में पुलिस ने मृतक के पिता के शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है. थाना कांड सं 24/25 में मृतक के पिता दुर्गा पहाड़िया ने उल्लेख किया है कि मुझे मेरे भाई से पता चला कि मेरा बेटा लोफरा पहाड़िया अपने घर में मरा पड़ा है. घटनास्थल में पहुंचने पर मेरा बेटा मृत अवस्था में पड़ा हुआ था. आसपास के लोगों से पूछने पर पता कि मेरी बहु कमली पहाड़िन ने ईंट से मारकर मेरे बेटे की हत्या कर दी है. इसके बाद वो घर में ही छुप गई थी, जिसको खोजकर निकालने के बाद उसने सबके समक्ष कबूल किया कि दोनों के बीच आपसी लड़ाई में बहु ने ईंट से बेटे के मुंह पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पत्नी को जेल भेज दिया है. वहीं शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola